20 Apr 2024, 15:44:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

न्यूयॉर्क में 61 साल के भारतीय की 16 साल के लड़के ने की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2018 11:04AM | Updated Date: Nov 19 2018 11:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। भारतीय मूल के 61 साल के एक शख्स सुनील एडला की न्यू जर्सी में 16 साल के लड़के ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारा हिरासत में है, लेकिन मर्डर की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। सुनील अटलांटिक काउंटी में बीते 30 सालों से रह रहे थे और अटलांटिक सिटी की हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री में काम करते थे। भारत में उनका घर तेलंगाना के मेदक में है। गुरुवार को सुनील का मर्डर किया गया था, रविवार को उनके कातिल को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस मानती है कि आरोपी ने सुनील पर गोली चलाई और उनकी कार पर कब्जा कर लिया। 
 
नहीं मना पाए मां का जन्मदिन
सुनील एडला अपनी मां का 95वां जन्मदिन और क्रिसमस मनाने के लिए 27 नवंबर को भारत आने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही यह सब हो गया। पकड़ा गया कातिल महज 16 साल का है। उस पर हत्या, लूटपाट, कार की लूट और गैरकानूनी उद्देश्य के लिए गैरकानूनी तरीके से हैंडगन रखने के आरोप लगाए गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »