28 Mar 2024, 20:18:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्रांस में तेल की कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन, 400 से अधिक घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2018 11:02AM | Updated Date: Nov 19 2018 11:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रांस में तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन में 400 से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिसमें 14 की हालत गंभीर है। इस घटना में एक व्यक्ति को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। आतंरिक मंत्री क्रिस्टोफ कैस्टेनर ने रविवार को बताया कि घायलों की संख्या शनिवार से दोगुनी हो गई है। शनिवार रात को प्रदर्शनकारियों ने 87 अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन किए जहां उन्होंने गुस्सा जाहिर करने के लिए सड़कें बंद कर दी थीं।
 
कुल 409 घायलों में 28 पुलिसकर्मी, मिलिटरी पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी शामिल हैं। आरटीएल रेडियो के मुताबिक, क्रिस्टोफ ने बताया कि करीब 2,88,000 लोगों ने देशभर के 2,034 स्थानों में चल रहे प्रदर्शन में हिस्सा लिया। करीब 3,500 लोग प्रदर्शनस्थल पर जमे रहे।
 
282 प्रदर्शनकारियों से पूछताछ की 157 हिरासत में 
पुलिस ने इस संबंध में 282 प्रदर्शनकारियों से पूछताछ की जिनमें से 157 अभी तक हिरासत में हैं। क्रिस्टोफ ने कहा, पिछली रात बहुत अशांत रही। हमले हुए, लड़ाइयां हुईं और चाकू भी मारा गया। येलो वेस्ट प्रदर्शनकारियों के बीच मारपीट हुई। कुछ जगहों पर लोगों ने खूब शराब पी, जिससे ऐसी बेवकूफी भरी हरकत हुई। उधर, आयोजकों ने देशभर के 150 स्थानों में रविवार को भी प्रदर्शन जारी रखने की अपील की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »