28 Mar 2024, 18:07:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सेना ने घुसपैठ का दिया मुंहतोड़ जवाब - तबाह की पाक की तीन पोस्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2018 2:06PM | Updated Date: Nov 16 2018 2:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। पाकिस्तान ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी व पलांवाला सेक्टर में अग्रिम पोस्टों को निशाना बनाकर गोले दागे। माना जा रहा है कि पाकिस्तान गोलाबारी की आड़ में आतंकियों की घुसपैठ कराना चाहता है। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की तीन सैन्य पोस्टें तबाह हो गई हैं।  पाकिस्तानी देबा बटाला क्षेत्र में तीन चार स्थानों पर आग की लपटें निकलती देखी गईं। इससे पहले बुधवार को भी पाक की पांच पोस्टों को जवानों ने तहस-नहस कर दिया था। पाकिस्तान लगातार आतंकियों की घुसपैठ की फिराक में हैं। इसे देखते हुए भारतीय सेना लगातार चौकसी बरत रही है। 
 
सुबह से जारी थी सीमा पार से गोलाबारी
सुंदरबनी सेक्टर के माला क्षेत्र की सभी पोस्टों पर गुरुवार को को पाकिस्तान ने सुबह छह बजे से साढ़े आठ बजे तक गोलाबारी की। बुधवार की देर रात से क्षेत्र में घनी धुंध छाई हुई थी। ऐसे में 400-500 मीटर दूर कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था। इसका लाभ उठाकर पाकिस्तानी सेना गोलाबारी कर आतंकियों की घुसपैठ करवाना चाहती थी। जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाक की तीन पोस्टों को तबाह कर दिया। सुबह 11 बजे गोलाबारी थम गई। 
 
हिजबुल आतंकी  को धर दबोचा
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले से सुरक्षा बलों ने गुरुवार को हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी को गिरफ्तार किया। आतंकवादी रफीक अहमद भट को उसके गांव अच्छन से गिरफ्तार किया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »