20 Apr 2024, 19:33:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सुब्रमण्यम स्वामी का आरोप - नेहरु के कारण खड़ी हुई कश्मीर समस्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2018 3:21PM | Updated Date: Nov 14 2018 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु पर विवादित बयान दिया है।  स्वामी ने पंडित नेहरु पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया। बीजेपी सांसद ने कहा कि जवाहर लाल नेहरु ने देश की मर्यादा कम की। कश्मीर मुद्दे को उठाते हुए स्वामी ने कहा कि देश में कश्मीर समस्या जवाहर लाल नेहरु के कारण ही है।  स्वामी ने कहा कि नेहरु कश्मीर मुद्दे को UN तक ले गए। उनकी वजह से कश्मीर का मुद्दा आजादी के बाद के जस का तस है। 
 
सुब्रमण्यम स्वामी ने सीमा विवाद के लिए सीधे तौर जवाहर लाल नेहरु को जिम्मेदार ठहराया। स्वामी ने कहा कि देश का दमन जवाहर लाल नेहरु की वजह से हुआ, उन्ही के कारण कश्मीर समस्या हुई। चीन-तिब्बत सीमा विवाद के लिए भी स्वामी ने पंडित नेहरु को जिम्मेदार ठहराया, उन्होंने कहा कि नेहरु ने तिब्बत को दान स्वरुप चीन को सौंप दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »