19 Apr 2024, 03:12:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अनंत कुमार का अंतिम संस्कार आज, BJP कार्यलाय में रखा जाएगा शव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2018 10:47AM | Updated Date: Nov 13 2018 1:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भाजपा की कर्नाटक इकाई ने कहा कि केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार का अंतिम संस्कार अाज दोपहर किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश महासचिव एन.रवि कुमार ने कहा कि कुमार के पार्थिव शरीर को आज बसवानागुड़ी स्थित उनके आवास पर रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह आठ बजे अनंत कुमार के पार्थिव शरीर को मल्लेश्वरम स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय जगन्नाथ भवन ले जाया जाएगा, जहां पार्टी कार्यकर्त्ता एवं उनके समर्थक उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। बाद में कुमार के पार्थिव शरीर को नेशनल कॉलेज ग्राउंड ले जाया जाएगा, जहां आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। कुमार का अंतिम संस्कार दोपहर 1 बजे चामराजापेट श्मशान घाट पर किया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »