29 Mar 2024, 10:22:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अनंत कुमार के निधन पर कैबिनेट की विशेष बैठक बुला सकते हैं पीएम मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2018 2:18PM | Updated Date: Nov 12 2018 2:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वरिष्ठ मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए सोमवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की एक विशेष बैठक बुला सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री के निधन पर शोक प्रकट करने और उनके योगदान की प्रशंसा करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया जा सकता है। स्थापित परंपरा के अनुसार, मंत्रियों एवं वरिष्ठ नेताओं की याद में कैबिनेट प्रस्ताव पारित करता है।  केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे और अनिल माधव दवे के निधन पर भी इसी तरह के प्रस्ताव पारित किए गए थे। 
 
वहीं कर्नाटक सरकार ने राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक और एक दिन (सोमवार को )का अवकाश घोषित किया है। दिवंगत नेता 2014 से राजग नीत सरकार में रसायन एवं उर्वरक मंत्री भी थे। अनंत कुमार 1996 से छह बार दक्षिण बेंगलुरू लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे थे। कुमार के पार्थिव शरीर को बसवानागुडी में उनके आवासीय कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »