28 Mar 2024, 23:12:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत - कैबिनेट में हो सकते हैं कुछ बदलाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2018 12:35PM | Updated Date: Nov 9 2018 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के नतीजे घोषित होने के एक दिन बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए कि उनकी कैबिनेट में कुछ बदलाव हो सकते हैं। उन्होंने अपने प्रशासन और व्हाइट हाउस के कई वरिष्ठ पदों पर भी बदलाव का इशारा किया। राष्ट्रपति ने पत्रकारों को बताया कि करीब एक हफ्ते में उनके प्रशासन में 'संभवत:' बदलाव हो सकते हैं।
 
अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस ने बुधवार को ट्रंप के अनुरोध पर इस्तीफा दे दिया जबकि संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हैली पहले ही इस्तीफा दे चुकी हैं। वह इस साल के अंत तक ट्रंप प्रशासन का कामकाज छोड़ेंगी। खबरों के मुताबिक, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स भी जल्द ही पद छोड़ सकती हैं। हालांकि, ट्रंप ने उन्हें अपना प्रभावी और सफल प्रवक्ता करार देकर उनकी तारीफ की है। आंतरिक मामलों के मंत्री का पद भी निश्चित नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »