16 Apr 2024, 19:09:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

91 साल के हुए लाल कृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2018 12:08PM | Updated Date: Nov 9 2018 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी आज 91 साल के हो गए हैं। आठ नवम्बर, 1927 को सिंधी हिन्दू परिवार में कराची (अब पाकिस्तान में) जन्मे आडवाणी आज 91 साल के हो गए। उनको जन्मदिन की बधाई देते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय राजनीति का पितामह कहा। उन्होंने कहा, आडवाणी जी ने भाजपा को शुरू से सींचा है। वह पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। ईश्वर उन्हें अच्छी सेहत और लंबी आयु प्रदान करें।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके बारे में टि्वटर पर लिखा, ‘भारत के विकास में आडवाणी जी का योगदान बहुत बड़ा है। मंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल की प्रशंसा भविष्योन्मुखी निर्णय लेने और जनपक्षधर नीतियों के लिए की जाती है। उनकी विद्वता की प्रशंसा सभी राजनीतिज्ञ करते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »