20 Apr 2024, 10:07:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

यौन शोषण से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराने वाली पोर्टल बॉक्स 'शी' अब हिन्दी में भी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2018 11:11AM | Updated Date: Oct 17 2018 11:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कहा है कि महिलाओं के साथ कार्यस्थल पर होने वाली यौन शोषण से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराने के लिए चल रहा आॅनलाइन पोर्टल 'शी- बॉक्स' अब हिन्दी में भी उपलब्ध है। यह जानकारी मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट ट्वीटर पर दी है।  मंत्रालय द्वारा सरकारी और निजी संगठनों में कार्यरत महिलाओं के लिए कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज़ करवाने हेतु एक व्यापक शी-बॉक्स आॅनलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली शुरू की गई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »