29 Mar 2024, 10:33:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हिंदू जैसा नहीं था नाम इसलिए गरबा स्थल से किया बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2018 10:36AM | Updated Date: Oct 16 2018 10:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अटलांटा। अमेरिका में भारतीयों के साथ भेदभाव करने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। ताजा मामला वडोदरा के एक वैज्ञानिक का सामने आया है। वैज्ञानिक करण जानी को अमेरिका के गरबा स्थल से सिर्फ इसलिए बाहर निकाल दिया क्योंकि उनका सरनेम नाम हिंदुओं जैसा नहीं था। करण ने अपने फेसबुक और ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर पूरा मामला बताया है। घटना के बाद करण ने ट्वीट किया, अटलांटा स्थित गरबा वेन्यू से मुझे और मेरे तीन दोस्तों को महज इसलिए निकाल दिया गया क्योंकि मेरा सरनेम हिंदुओं जैसा नहीं था।
 
भारतीय वैज्ञानिक के आंसू छलक आए
29 साल के करण 2016 से अमेरिका में एक कंपनी में काम कर रहे हैं। इसी कंपनी ने गुरुत्वाकर्षण तरंगों की खोज की थी। करण ने बताया कि वो पिछले छह सालों से इसी गरबा वेन्यू में जा रहे हैं। करण का आरोप है कि श्री शक्ति मंदिर के आयोजकों ने ढंग से उनकी बात तक नहीं सुनी और उन्हें वहां से बाहर निकाल दिया। ये सब मेरे लिए बेहद शर्मनाक था। इसके साथ ही करण के आंसू छलक आए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »