29 Mar 2024, 01:15:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ग्रेनेड हमला मामला: खालिदा जिया के बेटे को उम्रकैद, 19 को फांसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2018 3:58PM | Updated Date: Oct 10 2018 3:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बांग्लादेश की एक अदालत ने 2004 के ग्रेनेड हमला मामले में बुधवार को 19 लोगों को मौत की सजा और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान समेत 19 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई। गौरतलब है की इस हमले में 24 लोग मारे गए थे और उस समय विपक्षी पार्टी की प्रमुख रहीं शेख हसीना सहित करीब 500 लोग घायल हो गए थे।
 
यह हमला 21 अगस्त, 2004 को अवामी लीग की एक रैली पर किया गया था। हसीना इस हमले में बच गईं थीं लेकिन उनके सुनने की क्षमता को कुछ नुकसान हुआ था। पूर्व गृह राज्य मं‍त्री लुत्फोजमां बाबर उन 19 लोगों में शामिल है जिन्हें अदालत ने बुधवार को सजा-ए-मौत सुनाई। लंदन में निर्वासन में रह रहे बीएनपी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहमान और 18 अन्य को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »