29 Mar 2024, 19:32:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यूक्रेन : शस्त्रागार में विस्फोट, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2018 11:15AM | Updated Date: Oct 10 2018 11:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कीव। यूक्रेन में चेरनिगोव क्षेत्र के एक शस्त्रागार में विस्फोट के बाद वहां से बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। तास समाचार एजेंसी ने यूक्रेन सैन्य बलों के प्रमुख के हवाले से बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 3.30 बजे चेरनिगोव क्षेत्र के इच्न्या के शस्त्रागार के तकनीकी क्षेत्र में विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद वहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। अभियान समूह दुर्घटनास्थल पर मौजूद है। 
 
सैन्य प्रमुख ने कहा, 'चेरनिगोव क्षेत्र में पर्याप्त प्रतिबंधात्मक उपाय किये गये हैं।' यूक्रेन की सरकारी आपात सेवा ने मंगलवार को बताया कि चेरनिगोव क्षेत्र स्थित शस्त्रागार के निकट लगी आग के निकटवर्ती खतरनाक क्षेत्र से करीब 10 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचााया गया है। वहां की आपात सेवा को इस दुर्घटना की जानकारी करीब तीन बजकर 40 मिनट पर हुई। 
 
ऐहतियाती कारणों से दुर्घटना स्थल के 20 किलोमीटर दायरे में वायु सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जबकि वहां सड़क एवं ट्रेन सेवाओं को स्थगित कर दिया गया है। यूक्रेन के उप आतंरिक मंत्री सरगई यारोवोई ने कहा कि दुर्घटना में अभी तक किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। मंत्री के आधिकारिक वेबसाइट पर कहा, 'आपात सेवा के कर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है। अभी तक किसी के मारे जाने की खबर नहीं है।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »