29 Mar 2024, 02:34:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

#MeeToo: यौन उत्पीड़न की घटनाएं महिलाएं कभी नहीं भूलती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2018 3:51PM | Updated Date: Oct 8 2018 3:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी ने सोमवार को भारत में 'मी टू' अभियान के शुरू होने पर खुशी जताई और कहा कि इस अभियान का इस्तेमाल बदले की कार्रवाई या किसी को निशाना बनाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई महिला अपने साथ हुए दुराचार की शिकायत कभी भी करा सकती है।
 
मेनका ने कहा, भारत में अब 'मी टू' अभियान की शुरुआत हो गई है। यह देखकर मैं बहुत खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि इस अभियान का इस्तेमाल किसी को निशाना बनाने या बदला लेने के लिए नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि महिलाएं जिम्मेदार हैं और यौन उत्पीड़न पर उनका गुस्सा कभी कम नहीं होना चाहिए। 
 
उन्होंने कहा, यौन उत्पीड़न की घटना महिलाओं को हमेशा याद रहती है कि ऐसी हरकत किसने की। यही कारण है कि हमने कानून मंत्रालय को लिखा है कि यौन उत्पीड़न की शिकायत किसी भी समय दर्ज कराने की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा, महिलाएं 10-15 साल बाद या कभी भी अपने साथ हुई यौन उत्पीड़न की घटना की शिकायत दर्ज करा सकती हैं। यह मायने नहीं रखता कि कितने वर्ष बाद शिकायत दर्ज करा रही हैं। शिकायत दर्ज कराने का रास्ता हमेशा खुला है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »