19 Apr 2024, 04:18:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

शहजाद के आरोप झूठे, लंदन में मेरे पास कोई फ्लैट नहीं : डार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2018 3:11PM | Updated Date: Oct 8 2018 3:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। पाकिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री इसहाकडार ने प्रधानमंत्री इमरान खान के जवाबदेही मामलों में सलाहकार शहजाद अकबर के उन आरोपों को सिरे से खारिज किया है जिसमें उन्हें लंदन में दो फ्लैटों का मालिक बताया गया है। डार ने कहा कि जवाबदेही पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक अकबर के उनके पास लंदन में दो फ्लैट होने के दावे  - बिल्कुल झूठ, बदले की भावना और उनके खिलाफ मनगढ़त अभियान का हिस्सा हैं। उन्होंने चुनौती दी है कि श्री अकबर अकबर फ्लैटों का विवरण सार्वजनिक करें।
 
सूचना मंत्री फवाद चौधरी और अकबर ने शुक्रवार को संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में दावा किया था " हमें इश्हाक डार के लंदन में दो फ्लैट होने का पता चला है जिनका मामले में पहले जिक्र नहीं था। हमनें इन फ्लैटों का विवरण नैब को सौंपते दिया है और वह  इन्हें संदर्भ(इश्हाक डार के खिलाफ) माने । नैब के समक्ष कई बेनामी संपत्तियों का उल्लेख है और ये दो फ्लैट इश्हाक डार के नाम पर हैं।
 
पूर्व वित्त मंत्री ने कहा - मैं शहजाद अकबर के लंदन में मेरे पास दो फ्लैट होने के झूठ को जोरदार ढंग से खारिज करता हूं। इस आरोप में कोई सच्चाई नहीं है और यह बदले की भावना और मेरे खिलाफ चलाये जा रहे अभियान का एक हिस्सा है ।  अकबर फ्लैटों का विवरण सार्वजनिक करें। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के बाहर उनके पास कोई संपत्ति नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »