19 Apr 2024, 18:51:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

S-400 डील के बाद आसान नहीं होगा भारत का अमेरिका से छूट पाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2018 10:46AM | Updated Date: Oct 8 2018 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। भारत और रूस के बीच हाल ही में हुई एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली की डील के बाद भारत को अमेरिकी प्रतिबंधों से छूट मिलना आसान नहीं होगा। दरअसल कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका पिछले साल बने कानून अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सैंक्शन ऐक्ट (सीएएटीएसए) के तहत भारत पर प्रतिबंध लगा सकता है। बता दें कि सीएएटीएसए अमेरिका को रूस, ईरान और उत्तर कोरिया के खिलाफ आर्थिक और राजनीतिक प्रतिबंधों के माध्यम से उन्हें निशाना बनाने की ताकत देता है। 
 
अमेरिका ने हाल ही में सीएएटीएसए का प्रयोग कर एस-400 की खरीद को लेकर चीनी प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंध लगाए हैं। हालांकि, अमेरिका में मौजूद 'फ्रेंड्स आॅफ इंडिया' का मानना है कि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप भारत को सीएएटीएसए के तहत प्रतिबंधों से छूट देंगे क्योंकि अमेरिका, भारत को महत्वपूर्ण रक्षा साझेदार मानता है।
 
इसके साथ ही अमेरिका आगामी कुछ वर्षों में अरबों डॉलर की रक्षा सामग्री भारत को बेचने के संबंध में सौदे करने के अंतिम दौर में है।  संसदीय सूत्रों का कहना है कि अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस और विदेश मंत्री माइक पॉम्पिओ ने भारत के मद्देनजर ही सीएएटीएसए में राष्ट्रपति द्वारा छूट पर जोर दिया था। मगर इस संबंध में अंतिम निर्णय ट्रंप को ही करना है, जो पिछले कुछ सप्ताह से भारत की व्यापार और शुल्क नीतियों के प्रति आलोचनात्मक रुख अपनाए हुए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »