20 Apr 2024, 18:33:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

तीन दिन की ताजिकिस्तान यात्रा पर रवाना हुए राष्ट्रपति कोविंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2018 4:47PM | Updated Date: Oct 7 2018 4:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मध्य एशियाई देश ताजिकिस्तान की तीन-दिवसीय यात्रा पर रविवार को रवाना हो गए, जहां वह द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने तथा क्षेत्रीय एवं बहुपक्षीय सहयोग बढ़ाने से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। 
कोविंद के साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद तथा एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भी गया है, जिसमें रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे एवं राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह मन्हास भी शामिल हैं। राष्ट्रपति ताजिकिस्तान के अपने समकक्ष इमामोली रहमोन, वहां की संसद के अध्यक्ष शुकुरजोन जुहुरोव और संसद के निचले सदन के अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। ताजिकिस्तान के प्रधानमंत्री कोहिर रसुलजोदा से भी उनके मुलाकात का कार्यक्रम है। 
 
उनकी इस यात्रा के दौरान द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय सहयोग के क्षेत्रों में चर्चा होने की उम्मीद है। राष्ट्रपति के तौर पर कोविंद की ताजिकिस्तान की यह पहली यात्रा होगी। अपनी इस यात्रा पर कोविंद ताजिकिस्तान नेशनल यूनिवर्सिटी भी जाएंगे तथा 'कट्टरता का मुकाबला: आधुनिक समाज में चुनौतियां' विषय पर एक भाषण देंगे। वह अपनी यात्रा के दौरान ताजिकिस्तान में प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करेंगे। वह दुशान्बे में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और कविवर रवीन्द्रनाथ टैगोर के स्मारकों पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »