29 Mar 2024, 02:16:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के बगैर चुनाव मैदान में उतरेंगे : अखिलेश यादव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2018 12:15PM | Updated Date: Oct 7 2018 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। महागठबंधन के सहारे चुनावी वैतरणी पार करने की जुगत में लगी कांग्रेस को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बाद उत्तर प्रदेश के कद्दावर दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने झटका दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ किया कि उनकी मध्यप्रदेश में कांग्रेस के बजाय अकेले या गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ विधानसभा चुनाव में उतरना पसंद करेगी।
 
यादव ने कहा 'हम मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में थे मगर उन्होंने अभी तक हमसे बात नहीं की है। अब और इंतजार नहीं किया जा सकता। हमने कांग्रेस के साथ चुनाव मैदान में नहीं उतरने का फैसला किया है। इस बारे में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से बातचीत चल रही है।' उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं मगर भाजपा के खिलाफ गठबंधन को लेकर कांग्रेस की दिलचस्पी नहीं दिख रही है।
 
कांग्रेस के रूख को देखते हुये अन्य राज्यों में उसके साथ मिलकर चुनाव लड़ने की पार्टी की कोई मंशा नहीं है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि बड़ा दल होने के नाते गठबंधन की जिम्मेदारी कांग्रेस की है। इस नाते कांग्रेस को दिल बड़ा करके सभी दलों को साथ लेकर चलना चाहिये। 
 
लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की संभावना
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की संभावनाओं को बरकरार रखने का संकेत देते हुये अखिलेश यादव ने कहा 'सपा कोई ऐसा दल नहीं है जो किसी का अपमान करे। इस नाते हम कांग्रेस का सम्मान करेंगे और 2019 के चुनाव के बारे में फैसला बाद में किया जायेगा।' मध्यप्रदेश और राजस्थान चुनाव में कांग्रेस के रूख की भर्त्सना करते हुये सपा अध्यक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस की स्थिति चौथे नम्बर पर है मगर इसके बावजूद उसका आचरण सही नहीं है। इसलिये पार्टी ने निर्णय लिया है कि मध्य प्रदेश,राजस्थान और छत्तीसगढ़ में उसका मुख्य सहयोगी दल गोडवाना गणतंत्र पार्टी होगी।
 
भाजपा के इशारे पर नाच रहा चुनाव आयोग' 
उन्होने कहा 'कांग्रेस अभी भी इंतजार के मूड में है। क्या हमें नामाकंन की तारीखों की समाप्ति तक उनका इंतजार करना चाहिये?' सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि देश की जनता अब भाजपा के शासनकाल से मुक्ति का संकल्प कर चुकी है। केन्द्र की मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों ने देश का बेड़ा गर्क किया है। सरकार सभी मोर्चे पर बुरी तरह विफल साबित हुयी है। ईवीएम और वीवीपैट के बारे में चुनाव आयोग के विज्ञापन के बारे में पूछने पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि अमेरिका जैसे विकसित देश में ईवीएम जांच के घेरे में है जबकि रूस में भी इसकी विश्वनीयता के बारे में सवाल किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर नाच रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »