29 Mar 2024, 19:20:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आग से खेलना बंद करे अमेरिका : रूस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2018 10:43AM | Updated Date: Oct 7 2018 10:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। आरोपों को लेकर मॉस्को ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका आग से खेलना बंद करे। रूसी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वॉशिंग्टन ने मास्को पर आरोप लगाए हैं कि, रूस अमेरिका पर साइबर हमले कर रहा है। रूस ने कहा है कि अमेरिका इस तरह के आरोप लगाकर खतरनाक रास्ते पर चल रहा है, जो दोनों देशों के संबंधों में और अधिक तनाव उत्पन्न कर रहा है।
 
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के उप विदेश मंत्री का कहना है कि अमेरिका द्वारा लगाए गए आरोपों से केवल दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन, आॅस्ट्रेलिया, कनाडा और नीदरलैंड ने रूस पर जो साइबर हमलों का आरोप लगाया है उसकी समीक्षा करें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »