29 Mar 2024, 05:59:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मायावती ने कांग्रेस को दिया झटका, कहा - राजस्थान-मध्यप्रदेश अकेले लड़ेंगे चुनाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2018 6:01PM | Updated Date: Oct 3 2018 6:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस को एक करारा झटका देते हुए बुधवार को यहां घोषणा की कि राजस्थान एवं मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर बसपा अकेले ही चुनाव लड़ेगी। मायावती ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस का रवैया बसपा के विरोध में रहा है। इसलिए उनकी पार्टी राजस्थान एवं मध्यप्रदेश में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। 
 
दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव इसी वर्ष के अन्त में होने की संभावना है। मध्यप्रदेश के लिए बसपा ने पिछले महिने ही 22 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इससे पहले बसपा ने छत्तीसगढ में आदिवासी नेता एवं कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस (छत्तीसगढ) के साथ चुनाव समझौता की घोषणा की थी।
 
उन्होंने कहा कि हम अपने सिद्धांतों के साथ कभी समझौता नहीं कर सकते। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस गलतफहमी के साथ-साथ अहंकार में भी है।  कांग्रेस से गठबंधन न करने का फैसला बीएसपी मूवमेंट के हित में लिया गया है।मायावती ने कहा कि सिर्फ आदिवासी बहुल छत्तीसगढ़ में उनकी पार्टी क्षेत्रीय दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी, बाकी राजस्थान और मध्यप्रदेश में अब बीएसपी अकेले ही चुनावी मैदान में उतरेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »