29 Mar 2024, 08:09:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अफसोस है BJP वन मैन शो, टू मैन आर्मी बनकर रह गई : शत्रुघ्न सिन्हा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2018 12:47PM | Updated Date: Oct 3 2018 12:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बीजेपी के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 144वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में शत्रुघ्न सिन्हा ने नोटबंदी, राफेल सौदे, जीएसटी को लेकर सरकार पर निशाना साधा। 

पीएम मोदी और पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह पर तंज कस्ते हुए सिन्हा ने कहा - अफसोस है बीजेपी 'वन मैन शो, टू मैन आर्मी' बनकर रह गई है। बीजेपी से अलग हो चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि आजकल सच बोलने वाले किसी भी व्यक्ति को देशद्रोही कहा जाता है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'मैं बीजेपी से पहले भारतीय जनता का हूं। 

बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने किसानों पर बरसाई गई लाठियों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, लाल बहादुर शास्त्री ने 'जय जवान जय किसान' का नारा दिया था, लेकिन आश्चर्य की बात है कि किसानों के साथ बर्बरता की जा रही है, उन पर लाठियां बरसाई जा रही है। राफेल मुद्दे पर सरकार पर हमला करते हुए शत्रुघ्न ने कहा कि अगर जनता के सामने सब स्पष्ट रूप से नहीं रखा, तो आगामी लोकसभा चुनाव मैन पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »