29 Mar 2024, 04:03:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महात्मा गांधी के विचारों के खिलाफ है मोदी जी : राहुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2018 9:53AM | Updated Date: Oct 3 2018 9:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वर्धा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को राफेल डील और उद्योगपतियों से संबंध को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। महात्मा गांधी के जन्मदिन के अवसर पर गांधी संकल्प यात्रा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जिस सत्य और अहिंसा के लिए गांधी जी ने अपनी जान दी, मोदी जी रोज उसके खिलाफ लड़ते हैं।
 
राहुल गांधी ने कहा, 'हम यहां गांधी जी की याद में आए हैं और आज के दिन लाल बहादुर शास्त्री जी को भी हम याद करते हैं। गांधी जी ने पूरे देश को रास्ता दिखाया था। गांधी जी ने अपनी पूरी जिंदगी में न किसी से नफरत की, न किसी से हिंसा की, न किसी के बारे में गलत बोला। गांधी जी की मूर्ति के सामने जा कर हाथ जोड़ते हैं, मगर जिस विचार, सत्य और अहिंसा के लिए गांधी जी ने अपनी जान दी। मोदी जी रोज उसके खिलाफ लड़ते हैं। गांधी जी ने कहा देश को जोड़ना है, मोदी जी कहते हैं देश को तोड़ना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »