28 Mar 2024, 22:42:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मेगन मर्केल के नए हेयरस्टाइल के पीछे खुशखबरी तो नहीं!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2018 12:12PM | Updated Date: Sep 28 2018 12:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। शाही परिवार की बहू मेगन मर्केल के नए हेयरस्टाइल ने ब्रिटेन में अटकलों का नया दौर शुरू कर दिया है। शाही परिवार के सदस्यों पर करीबी नजर रखने वाले लोगों का मानना है कि प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन गर्भवती हैं। ऐसी चर्चा सिर्फ उनके बदले हेयर स्टाइल की वजह से है। हाल ही में सार्वजनिक कार्यक्रमों में 37 वर्षीय मेगन सीधे बालों में दिख रही हैं जबकि इससे पहले उनके बाल थोड़े घुंघराले थे। कुछ लोगों का कहना है कि यह इस बात के संकेत हैं कि मेगन जल्द ही मां बनने वाली हैं। 
 
34 वर्षीय प्रिंस हैरी ने मई में अपने से तीन साल बड़ी मेगन मर्केल से शादी की थी। मेगन के बालों और उनके गर्भवती होने के बीच संबंध तलाशने वाले लोगों की मानें तो शाही परिवार का यह इतिहास रहा है। प्रिंस हैरी के बड़े भाई प्रिंस विलियम्स की पत्नी केट मिडिलटन ने भी जब अपने हेयरस्टाइल में बदलाव किया, उसके कुछ ही दिन के बाद उनके गर्भवती होने की घोषणा की गई।
 
लंदन के रॉयल एकेडमी आॅफ आर्ट्स में मेगन सीधे बालों में दिखी थीं। शाही सदस्य के रूप में यह उनकी पहली अकेले यात्रा थी। हेयरस्टाइल बदलने के पीछे का कारण माना जा रहा है कि इससे लोगों का ध्यान उनके चेहरे पर ज्यादा रहता है। पिछले साल सितंबर में जब केट तीसरी बार गर्भवती हुई थीं, तो उस दौरान उन्होंने अपने बालों का स्टाइल बदल लिया था और लोगों का ध्यान उनके गर्भवती होने से ज्यादा उनके बालों पर चला गया था। सोशल मीडिया पर भी लोग इस बारे में बात करने में लगे हुए हैं। उनका मानना है कि हेयरस्टाइल में बदलाव इस बात के पक्के सबूत हैं कि मेगन गर्भवती हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »