नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आधार कार्ड के बारे में उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए आज कहा कि इसे भारत की जनता और मोदी सरकार की जीत के रूप में देखा जाना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा, हम इस फैसले को गरीब समर्थक मोदी सरकार की एक बड़ी जीत के रूप में देखते हैं। क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने आधार कार्ड की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा है। अदालत ने यह भी कहा है कि इससे निजता का उल्लंघन नहीं होता था।
डॉ. पात्रा ने कहा, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा अवैध प्रवासियों के पक्ष में खड़ी रही है और आज उस समय उसका पर्दाफाश हो गया जब उच्चतम न्यायालय ने कहा कि आधार अवैध प्रवासियों के लिए नहीं है। भाजपा इसी बात के लिए ही दशकों से लड़ रहती रही है। हम इस फैसले को भारत के लोगों और मोदी सरकार की जीत के रूप में देख रहे हैं।