20 Apr 2024, 18:27:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गोवा : मनोहर पर्रिकर मंत्रिमंडल से बाहर किए गए बीजेपी के दो मंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2018 2:48PM | Updated Date: Sep 24 2018 2:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गोवा में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के कैबिनेट से दो मंत्रियों को बाहर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रिमंडल से बाहर किए गए दोनों मंत्री भाजपा के हैं। फ्रांसिस डिसूजा और पांडुरंग मडकईकर पिछले कुछ समय से बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। शहर विकास मंत्री डिसूजा और बिजली मंत्री मडकईकर को ऐसे वक्त में कैबिनेट से बाहर किया गया है जब मुख्यमंत्री पर्रिकर स्वयं दिल्ली के आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज करा रहे हैं।
 
डिसूजा फिलहाल अमेरिका के एक अस्पताल में भर्ती हैं जबकि जून में आघात लगने के बाद से बीमार चल रहे मडकईकर का इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि भाजपा के दो नेताओं - निलेश काबराल और मिलिंद नाइक - को सोमवार की शाम मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। नाइक पूर्ववर्ती लक्ष्मीकांत पारसेकर सरकार में बिजली मंत्री रह चुके हैं जबकि काबराल पहली बर मंत्री पद की शपथ लेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »