29 Mar 2024, 02:39:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अरुण जेटली ने राहुल गांधी को बताया मूर्ख राजकुमार, कहा - राफेल पर बोल रहे हैं झूठ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2018 5:25PM | Updated Date: Sep 20 2018 5:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मूर्ख राजकुमार कहा है। उन्होंने कहा कि राफेल और एनपीए को लेकर वह झूठ फैला रहे हैं। जेटली ने कांग्रेस अध्यक्ष को 'मूर्ख राजकुमार (क्लाउन प्रिंस)' से संबोधित करते हुए कहा कि राहुल उस रणनीति पर काम कर रहे हैं जहां एक झूठ बनाया जाता है और उसे बार-बार बोला जाता है। 
 
जेटली ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखते हुए कहा कि राफेल को लेकर उनके द्वारा उठाए गए सवालों पर राहुल की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। जेटली ने नोट लिख राफेल और एनपीए पर कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने फेसबुक पर लिखा - राहुल गांधी दो झूठ बोल रहे हैं, एक तो राफेल डील को लेकर और दूसरा मोदी द्वारा 15 उद्योगपतियों के ढाई लाख करोड़ के लोन माफी को लेकर। 
 
अरुण जेटली ने कहा कि इन दोनों आरोपों में राहुल गांधी का हर शब्द झूठा है।  राहुल उद्योगपतियों के जिस लोन माफी की बात कर रहे हैं वह 2014 का है। उन्होंने कहा कि उनका दावा है कि यूपीए के जाने के वक्त एनपीए 2.5 लाख करोड़ रुपए था। कांग्रेस एनपीए की बढ़ती समस्याओं को लेकर लगातार मोदी सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »