29 Mar 2024, 20:56:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तालिबानी आतंकियों के हमले में 17 सुरक्षाकर्मियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2018 2:35PM | Updated Date: Sep 19 2018 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत फराह में तालिबानी आतंकवादियों के हमले में अफगानिस्तान सुरक्षा बलों के 17 जवान मारे गए। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि ये जवान विभिन्न घटनाओं में मारे गए हैं। दरअसलसुरक्षा बलों ने अतिसंवेदनशील जिलों में रविवार को तलाशी केंद्र लगाया था। इसी दौरान आतंकी हमले किए गए।
 
प्रांतीय राज्यपाल के प्रवक्ता मोहिबुल्ला मोहिब ने बताया कि तालिबानी आतंकवादियों ने प्रांत के पश्चिम में सुरक्षा बलों पर हमला किया और पांच पुलिसकर्मी को मार दिया। प्रांतीय परिषद के एक सदस्य ने बताया कि पुश्त-ए रोड में 10 पुलिसकर्मी मारे गए जबकि अन्य सात जवान बाला बोलुक जिले में मारे गए हैं। दूसरी ओर अफगानिस्तान के रक्षामंत्रालय ने एलान किया है कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में तालीबानी आतंकियों के साथ मुठभेड़ में करीब 90 आतंकी मारे गए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »