16 Apr 2024, 18:07:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोहन भागवत ने की कांग्रेस की तारीफ, बोले-आजादी में रहा बड़ा योगदान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2018 9:59AM | Updated Date: Sep 18 2018 9:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाई थी और भारत को अनेक महापुरुष दिए। आपको बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिल्ली में तीन दिन का अधिवेशन आयोजित कर रहा है, जिससे लोग संगठन को समझ सकें। 'भविष्य का भारत : RSS दृष्टिकोण' नामक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए देश ने जो संघर्ष किया, उसकी वजह से देश को कई महान नेता मिले।  
 
अपने संबोधन की शुरुआत में उन्होंने डॉ. हेडगेवार के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संघ का कार्य अद्वितीय है। इस कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से विभिन्न क्षेत्रों की जानीमानी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। सोमवार को कार्यक्रम में अभिनेत्री मनीषा कोइराला, ऐक्टर रवि किशन और अन्नू कपूर भी पहुंचे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »