19 Apr 2024, 23:08:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CM मनोहर पर्रिकर बीमार : उधर कांग्रेस ने गोवा में पेश किया सरकार बनाने का दावा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2018 4:40PM | Updated Date: Sep 17 2018 4:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। गोवा में कांग्रेस ने अपने 14 विधायकों के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया है। इसके लिए कांग्रेस नेताओं ने राजभवन में एक चिट्ठी दी है। हालांकि, राज्यपाल और पार्टी विधायकों के बीच कोई भी मुलाकात नहीं हो सकी है।
 
गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा को लिखे पत्र में राज्य कांग्रेस ने दावा किया है कि मनोहर पर्रिकर सरकार काम नहीं कर रही है। इस वजह से राज्य में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को निमंत्रण दिया जाना चाहिए। राजभवन के बाहर मीडिया से बातचीत में विपक्ष के नेता चंद्रकांत कवेलकर ने कहा कि राज्यपाल से आज मुलाकात नहीं हो सकी है। हम कल एक बार फिर से मुलाकात करने की कोशिश करेंगे।
 
उन्होंने आगे कहा कि सरकार काम नहीं कर रही है। इस वजह से सरकार को तुरंत हटा देना चाहिए और हमें मौका मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्य में हम सबसे अधिक संख्या वाली पार्टी हैं और इस वजह से हमनें सरकार बनाने का दावा पेश किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »