19 Apr 2024, 21:54:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

काबुल : सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2018 12:10PM | Updated Date: Sep 16 2018 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। पश्चिमी अफगानिस्तान के फराह प्रांत में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार पायलट समेत सभी पांच लोगों की मौत हो गई। फराह प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता नासेर मेहरी ने आतंकवादी हमले की आशंका को खारिज किया है और कहा कि हेलीकॉप्टर तकनीकी गड़बड़ियों के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिये गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि हेलीकॉप्टर में सुरक्षा बल के अधिकारी सवार थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »