28 Mar 2024, 21:19:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अटल बिहारी वाजपेयी का हाल जानने एम्स पहुंचे वेंकैया नायडू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2018 10:43AM | Updated Date: Aug 16 2018 10:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने गुरुवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचकर अस्पताल में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। अस्पताल के डाक्टरों के अनुसार वाजपेयी की हालत पिछले 24 घंटे में काफी गंभीर है उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। वाजपेयी की हालत बुधवार से काफी नाजुक बनी हुई है। 
 
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अस्तपाल पहुंचकर श्री वाजपेयी के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। मोदी के अलावा केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु, रेल मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, विज्ञान और पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन, प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह और स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी श्री वाजपेयी के गिरते स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »