29 Mar 2024, 16:11:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लंदन में खालिस्तान समर्थक रैली को मंजूरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2018 1:13PM | Updated Date: Aug 13 2018 1:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नाओमी कैंटन। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वेयर पर रविवार को होने वाली खालिस्तान समर्थक रैली को यहां के मेयन ने अनुमति प्रदान कर दी। वहीं दूसरी और भारत के समर्थन में होने वाली दूसरी रैली को मंजूरी नहीं दी गई। लंदन मेयर के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि भारत समर्थक रैली को इजाजत नहीं दी गई है क्योंकि उनके पास जरूरी मंजूरी नहीं थी। खालिस्तान समर्थक रैली का आयोजन, लंदन डेक्लेरेशन का आयोजन अमेरिका स्थित सिख फॉर जस्टिस की ओर से किया गया था।
 
इस रैली का मकसद पंजाब की स्वतंत्रता के लिए 2020 में एक गैर बाध्यकारी जनमत संग्रह की मांग को लेकर जागरूकता फैलाना है। दूसरी तरफ, भारत समर्थन में होने वाली रैली का प्रचार मुख्य तौर पर फेसबुक पर किया गया है। रैली का प्रचार करने वाले समूह 'वी इंडियंस' का कहना है कि रैली का आयोजन स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए किया जा रहा है, लेकिन समूह के संयोजक मनोज खन्ना ने कहा कि यह एसएफजे की रैली के विरोध में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए 'हमें मंजूरी की जरूरत नहीं क्योंकि हम कुछ भी औपचारिक तौर पर नहीं कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »