28 Mar 2024, 23:33:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केरल पर आसमानी आफत - गृहमंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2018 5:57PM | Updated Date: Aug 12 2018 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। केरल के इडुक्की बांध में रविवार को जलस्तर में गिरावट आई है। बांध का जलस्तर अभी 2,399.28 फीट है। हालांकि एनार्कुलम और त्रिशूर जिलों के कई हिस्से अभी भी जलमग्न हैं। वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज केरल में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया।
मौसम अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार सुबह 24 घंटे की अवधि में इडुक्की जिले में 90 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
 
बांध का जलस्तर अब 2,400 फीट के निशान से नीचे है लेकिन जिला प्रशासन ने कहा कि बांध के पांच द्वारों को बंद करने का फैसला बारिश पर निर्भर करेगा। वर्तमान में बांध के सभी पांचों द्वार खुले हैं और एक सेकंड में 7.50 लाख लीटर पेरियार नदी जा चुका है, जो त्रिशूर और एनार्कुलम जिलों के हिस्सों को छूती है जिससे आई बाढ़ के परिणामस्वरूप 10,000 से अधिक लोगों को उनके घरों से सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »