नई दिल्ली। रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन ने शनिवार को कहा कि हर बार चुनाव से पहले उनके खिलाफ आरोप और षड्यंत्र रचे जाते हैं। असम पुलिस ने एक महिला के साथ दुष्कर्म पर गोहेन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रेल राज्य मंत्री गोहेन ने अपने आवास पर पत्रकारों से कहा कि हर बार, जब भी मैं चुनाव लड़ने जा रहा होता हूं तो मेरे खिलाफ इस तरह के षड्यंत्र रचे जाते हैं। ऐसा 2016 में हुआ और 2011 में भी हुआ था। इस बार फिर यह हो रहा है।