28 Mar 2024, 21:47:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नायपॉल के निधन से दुखी मोदी बोले - साहित्य की दुनिया को बड़ा नुकसान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2018 2:18PM | Updated Date: Aug 12 2018 2:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नोबेल पुरस्कार विजेता लेखक वी.एस. नायपॉल के निधन पर शोक जताया। नायपॉल की जड़ें भारत से जुड़ी हुई थीं। मोदी ने ट्वीट कर कहा, वी.एस. नायपॉल को इतिहास, संस्कृति, उपनिवेशवाद, राजनीति और विभिन्न विषयों में अपने व्यापक कार्यों के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने कहा, "साहित्य की दुनिया के लिए उनका निधन एक बड़ा नुकसान है। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और शुभचिंतकों को सांत्वना।
 
नायपॉल (85) की पत्नी ने उनके निधन की पुष्टि कर कहा कि उनका निधन शनिवार को लंदन में हुआ। उन्होंने जारी बयान में कहा, "उन्होंने जो कुछ हासिल किया था वह बहुत बड़ा था और वह अपने आखिरी वक्त में उन लोगों के साथ थे, जिनसे वह प्यार करते थे। उन्होंने रचनात्मकता और उद्यमिता से भरी जिंदगी जी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »