20 Apr 2024, 10:28:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

विद्रोहियों के खिलाफ सीरियाई सेना ने किए हवाई हमले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2018 11:31AM | Updated Date: Aug 12 2018 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दमिश्क। सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले हामा, इदलिब तथा अलेप्पो प्रांत में सीरियाई सेना ने हवाई हमले किये। सीरियन आॅब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया कि हामा, इदलिब तथा अलेप्पो प्रांत में हेलीकॉप्टरों तथा लड़ाकू विमानों ने कई हवाई हमले किये जिसमें कम से कम 29 लोग मारे गए हैं। उत्तरी हामा के विद्रोही नेता अबू अल बरा अल हमावी ने बताया कि उरेम अल कुब्रा के पश्चिमी शहर अलेप्पो में हवाई हमलों के कारण नरसंहार हुआ है। ओरिएंट न्यूज चैनल के अनुसार हवाई हमलों में यहां कम से कम 20 लोग मारे गए हैं। सीरिया की सेना ने इदलिब प्रांत में पर्चे गिराकर लोगों से कानून मानने की अपील की थी और कहा था कि सात वर्षों से जारी युद्ध समाप्त होने के कगार पर है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »