29 Mar 2024, 03:30:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सिएटल हवाई अड्डे से चोरी हुआ विमान दुर्घटनाग्रस्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2018 11:28AM | Updated Date: Aug 12 2018 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के वाशिंगटन स्थित सिएटल-टकौमा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से चोरी हुआ विमान यहां एक द्वीप पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान चोरी की घटना को हवाई अड्डे पर काम करने वाले एक पायलट ने ही अंजाम दिया। विमान चोरी की इस घटना के फौरन बाद अमेरिकी वायुसेना के दो लड़ाकू विमानों ने उसका पीछा किया।         
 
अमेरिकी अधिकारियों ने इस घटना के पीछे किसी आतंकवादी साजिश से इनकार किया। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने ट्विटर पर बताया कि इस दौरान विमान में कोई यात्री सवार नहीं था और इस घटना के बाद हवाई अड्डे पर जल्द ही हालात सामान्य हो गए।
 
अमेरीकी अधिकारियों के मुताबिक आत्महत्या के इरादे से 29 वर्षीय पायलट ने इस घटना को अकेले ही अंजाम दिया और संभवत: वह इस दुर्घटना में मारा गया है। आरोपी पायलट की पहचान उजागर नहीं की गयी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »