28 Mar 2024, 20:39:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सऊदी अरब की विमानन कंपनी ने टोरंटो की अपनी सभी उड़ानों को किया निलंबित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2018 11:42AM | Updated Date: Aug 8 2018 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। सऊदी अरब की सरकारी विमानन कंपनी साउदिया ने कनाडा के टोरंटो को जाने वाली और वहां से आने वाली सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया है। विमानन कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर पर इसकी घोषणा की। सऊदी अरब ने कनाडा के साथ जारी राजनयिक विवाद के चलते यह कदम उठाया है।
 
सऊदी अरब ने रविवार को कनाडा के साथ व्यापारिक और निवेश संबंधों पर रोक लगा दी है। सऊदी अरब ने यह कदम कनाडा के विदेश मंत्री की उस अपील के बाद उठाया है जिसमें उन्होंने सऊदी अरब में गिरफ्तार किये गये नागरिक अधिकार कार्यकर्ता की रिहाई की मांग की थी। सऊदी अरब ने कनाडा को 24 घंटे के भीतर अपने राजदूत को वापस बुलाने या उसे देश छोड़ने के लिए फिर कहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »