29 Mar 2024, 19:07:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल ने BJP-RSS को घेरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2018 3:08PM | Updated Date: Aug 7 2018 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी-आरएसएस की विचारधारा में काफी फर्क है। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी का मेन संगठन आरएसएस में कोई महिला नहीं घुस सकती, और कभी नहीं जा सकती।
 
बीजेपी-आरएसएस की विचारधारा है कि केवल पुरुष ही देश को चला सकते हैं लेकिन कांग्रेस में ऐसा नहीं है। अगर एक भी महिला आरएसएस में शामिल हो जाती है तो वह संगठन नहीं रहेगा।
 
इस दौरान महिला आरक्षण को लेकर उन्होंने कहा, 'अगर महिलाओं की 50 प्रतिशत आबादी है तो फिर उनको इस संगठन में भी 50 फीसदी जगह मिलनी चाहिए। हमारा लक्ष्य महिलाओं को हर लेवल पर लीडरशिप में शामिल करने का है। महिलाओं के सम्मान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'हमारी और बीजेपी/आरएसएस की विचारधारा में बहुत बड़ा फर्क है। सबसे बड़ा फर्क महिलाओं की जगह पर है।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »