29 Mar 2024, 18:05:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सड़क हादसे में मरे थे स्टूडेंट, बच्चों ने किया 'चक्का जाम'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2018 11:10AM | Updated Date: Aug 6 2018 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बांग्लादेश के युवा आजकल राजधानी ढाका की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन देश की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था की बदहाल स्थिति के खिलाफ हो रहा है, जिसकी वजह से हजारों लोगों की जान चली जाती है। प्रदर्शन इतना ताकतवर हो गया है कि इसे दबाने की कोशिश भी की जा रही है। शनिवार को पुलिस और छात्रों के बीच हिंसक झड़पों के बाद रविवार को देश में मोबाइल इंटरनेट को बंद कर दिया गया है। बांग्लादेश के युवा छात्र सड़क दुर्घटना में दो छात्रों की मौत के बाद से प्रदर्शन कर रहे हैं।
 
इन दो छात्रों की मौत तेज रफ्तार बस से हुई थी। यह झड़प तब हिंसक हो गई जब कुछ छात्रों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। छात्रों ने हजारों वाहनों को रोक दिया, जिसमें जजों और टॉप अधिकारियों के वाहन भी शामिल हैं। बांग्लादेश का परिवहन सेक्टर सबसे ज्यादा भ्रष्ट माना जाता है। छात्र बांग्लादेश में सुरक्षित सड़कों की मांग लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। इन प्रदर्शनों की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होती जा रही हैं। परिवहन सेक्टर में भ्रष्टाचार इस कदर है कि बिना लाइसेंस वाले ड्राइवरों और गैर पंजीकृत वाहनों का सड़कों पर चलना बेहद आसान हो गया है। प्रदर्शन में करीब 100 से ज्यादा छात्रों के घायल होने की भी खबर है। बांग्लादेश में हर साल करीब 12 हजार लोग सड़क दुर्घटना में मर रहे हैं। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »