29 Mar 2024, 20:26:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

काबुल में भारतीय समेत तीन लोगों की अपहरण के बाद हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2018 12:14PM | Updated Date: Aug 3 2018 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंकवादियों ने गुरुवार को एक अंतरराष्ट्रीय खाद्य कंपनी में काम करने वाले एक भारतीय समेत तीन विदेशी नागरिकों को अगवा करके उनकी हत्या कर दी।
 
काबुल के एक वरिष्ठ राजनयिक ने बताया कि विश्व की दूसरी सबसे बड़ी खाद्य एवं कैटरिंग सेवा देने वाली कंपनी सोडेक्सो के तीन कर्मचारियों को अगवा करने के बाद उनकी हत्या कर दी गयी है। काबुल पुलिस के प्रवक्ता हसमत स्तानकजई ने बताया कि आतंकवादियों ने एक भारतीय, एक मलेशियाई और एक मैसेडोनियाई नागरिक को अगवा किया और उनकी हत्या कर दी।
 
उन सभी के शव काबुल प्रांत के मुसाही जिले से बरामद कर लिये गये हैं। तीनों को पीडी 9 इलाके से अगवा किया गया था। अफगानिस्तान के एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि शवों के पास से उनके पहचान पत्र मिले हैं जिससे उनकी पहचान की गयी है। सोडेक्सो कंपनी के अधिकारियों की तरफ से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। वहीं विदेशी नागरिकों की हत्या करने की जिम्मेदारी अब तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »