काहिरा। राजधानी काहिरा के उत्तरी प्रांत कलयुबिया में सुरक्षा बलों ने पांच संदिग्ध आतंकवादियों को एक मुठभेड़ में मार गिराया। गृह मंत्रालय के अनुसार आतंकवादी हस्म समूह के सदस्य थे जिन्हें विदेशों में रह रहे उनके नेताओं से देश को अस्थिर करने के लिए आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के निर्देश मिले थे। मिस्र ने हस्म पर गैरकानूनी संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड की आतंकवादी इकाई होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस आतंकवादी संगठन का उदय 2016 में हुआ और इसने सुरक्षा बलों पर कई हमले किये।
मुस्लिम ब्रदरहुड ने हालांकि इन आरोपों से इंकार किया। हस्म ने कई बार विज्ञप्ति जारी सुरक्षा बलों पर हमलों की जिम्मेदारी ली है लेकिन उसने मुस्लिम ब्रदरहुड से संबंध होने का दावा नहीं किया है। हस्म ने फिलहाल मुठभेड़ को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। मंत्रालय के अनुसार एक अन्य मामले में पुलिस ने काहिरा के पड़ोस में अल-मार्ग में एक छापेमारी के दौरान पांच अन्य संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया और एक अन्य ठिकाने से हथियार बरामद किये।