18 Apr 2024, 15:34:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शराब कारोबारी विजय माल्या को बड़ी राहत - लंदन कोर्ट से मिली बेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2018 4:54PM | Updated Date: Jul 31 2018 4:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर लंदन स्थित वेस्टमिंस्टर कोर्ट में सुनवाई हुई। लंदन वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने विजय माल्या को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने प्रत्‍यर्पण मामले में विजय माल्‍या को बेल दे दी है। अब विजय माल्या के खिलाफ प्रत्यर्पण मामले में अगली सुनवाई 12 सितंबर को होगी। बता दें कि प्रत्यर्पण मामले में सुनवाई के लिए वेस्टमिंस्टर कोर्ट पहुंचे विजय माल्य ने कहा कि मनी लॉडरिंग और पैसे चोरी करने के आरोप पूरी तरह से झूठे हैं।
 
 पको बता दें कि लंदन कोर्ट माल्या के भारत आने पर आज अपना फैसला सुनाया है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई और ईडी दोनो की टीमें लंदन पहुंच चुकी हुई हैं। आपको बता दें कि लंदन की कोर्ट में पिछले साल दिसंबर में विजय माल्या का प्रत्यर्पण का ट्रायल शुरू हुआ था। शराब कारोबारी विजय माल्या मार्च 2016 से देश छोड़कर जा चुका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »