19 Apr 2024, 00:17:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

संसद में बोले राजनाथ सिंह - हम रोहिंग्या को वापस भेजेंगे, जारी की एडवायजरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2018 4:25PM | Updated Date: Jul 31 2018 4:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्‍ली। संसद के मानसून सत्र का आज नौवां दिन है। संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में मंगलवार को असम के राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) का मुद्दा जोर शोर से उठा। राज्यसभा में एनआरसी मुद्दे पर भारी हंगामें के बाद संसद के उच्च सदन राज्यसभा को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया।
 
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रोहिंग्या शरणार्थियों के मुद्दे पर जवाब देते हुए कहा कि घुसपैठ को रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल और असम राइफल्स को तैनात किया गया है। इससे पहले संसद के पुस्तकालय भवन में बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। लोक सभा में मंगलवार को केंद्रीय खेल राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर मणिपुर में नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए विधेयक पेश कर सकते हैं।
 
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सदन को बताया कि हाल ही में एक एडवायजरी जारी की गई है जिसमें राज्य सराकरों से कहा गया कि रोहिंग्या की पहचान और गिनती और कर उन्हें एक जगह इकट्ठा करें। इसके साथ ही उनके बायोमेट्रिक भी लेने की बात कही गई है। रोहिंग्या को वापस भेजने का अधिकार राज्यों के पास भी है। राज्यों से मिली जानकारी को हम विदेश मंत्रालय को देंगे, विदेश मंत्रालय म्यांमार की सरकार से बात कर उन्हें वापस भेजने का काम करेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »