28 Mar 2024, 20:23:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ऑस्ट्रेलियाई युवती पर भारतीय की हत्या का आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2018 11:31AM | Updated Date: Jul 31 2018 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। आॅस्ट्रेलिया में हुई भारतीय छात्र मौलिन राठौड़ की हत्या के मामले में एक स्थानीय युवती पर आरोप तय किए गए हैं। यहां रहने वाली 18 साल की जेमी ली डॉलहेगु ने पिछले सोमवार को सनबरी स्थित अपने घर में राठौड़ पर जानलेवा हमला किया था। गंभीर चोटों के कारण 25 वर्षीय राठौड़ की अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस ने जेमी को पिछले हफ्ते ही गिरफ्तार कर लिया था। दोनों एक डेटिंग एप के जरिये संपर्क में आए थे। राठौड़ चार साल पहले छात्र वीजा पर अकाउंटेंसी की पढ़ाई करने आॅस्ट्रेलिया आए थे। जेमी पर हत्या के अलावा, हत्या का प्रयास और गंभीर चोटें पहुंचाने के इरादे से हमला करने के आरोप भी तय किए गए हैं। जेमी को 19 नवंबर को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »