20 Apr 2024, 16:36:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बस-ट्रक की टक्कर में एक भारतीय सहित 8 की मौत,17 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2018 4:27PM | Updated Date: Jul 28 2018 4:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू में चुमंलिगतार के पृथ्वी राजमार्ग पर यात्रियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर होने से आठ लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। दुर्घटना उस वक्त हुयी जब शुक्रवार को बस काठमांडू से स्यांगजा जा रही थी। पूर्वाह्न 11:55 बजे विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से बस की टक्कर हो होने से बस का संतुलन बिगड़ा और वह करीब 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। उपाधीक्षक प्रभु प्रसाद ढाकल ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई

जबकि कुछ लोगों की मौत उपचार के दौरान भरतपुर के पुराने मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हो गई। पुलिस ने छह मृतकों की पहचान कर ली है, जिनमें पल्पा के 32 वर्षीय अर्जुन न्यूपाने, टानाहुन के 27 वर्षीय सुमीत श्रेष्ठ और कमला श्रेष्ठ, काठमांडू के 30 वर्षीय रेबिन गुरुंग, टानाहुन के 40 वर्षीय बानुराम तिवारी और भारत के बिहार से फिरोज मियां हैं। दो अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। घायलों को भरतपुर के पुराने मेडिकल कॉलेज और मनकामना अस्पताल में भर्ती किया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »