29 Mar 2024, 20:01:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन-ब्राजील का व्यापार 'नए स्तरों' तक पहुंचेगा: चीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2018 12:03PM | Updated Date: Jul 25 2018 12:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

साओ पोलो। चीन के ब्राजील में राजदूत ली जिनहांग ने सोमवार को साओ पोलो में आयोजित कृषि व्यापार सम्मेलन में कहा कि विश्वभर में कारोबारी प्रतिद्वंदता के बावजूद चीन-ब्राजील का व्यापार 'नए स्तरों' तक पहुंचेगा। जिनहांग ने 'दीर्घकालीन संबंधों' का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह के संबंध विश्वास पर आधारित होने चाहिए।
 
उन्होंने कहा दोनों देशों को व्यापारिक संबंधों को सशक्त करने के लिए विश्व व्यापार संगठन जैसी बहुपक्षीय व्यवस्थाओं का लाभ उठाना चाहिए। 'चीन-ब्राजील' संबंध करीब 200 वर्ष पहले कृषि के साथ उस समय शुरू हुए थे जब चीन में चाय की खेती करने वाले किसानों ने ब्राजील के शहर रियो दी जनेरियो का दौरा किया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »