29 Mar 2024, 01:51:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अब हवाई जहाज उड़ाने की तैयारी में सऊदी अरब की महिलाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2018 10:56AM | Updated Date: Jul 23 2018 10:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दम्माम। सऊदी अरब में महिलाओं के लिए अब नए-नए अवसर खुल रहे हैं। सड़कों पर आजादी से गाड़ी दौड़ाने का अधिकार मिलने के बाद अब वह आसमान पर धाक जमाने की तैयारी में हैं। यहां महिलाओं के लिए पहला फ्लाइट स्कूल खोला गया है। मुस्लिम देश सऊदी अरब में जहां दशकों से महिलाओं के लिए ड्राइविंग लाइसेंस पर प्रतिबंध था वहां उनके लिए अब रोज नए रास्ते खुल रहे हैं। 
 
अल अरबिया न्यूज चैनल के मुताबिक आॅक्सफोर्ड एविएशन एकेडमी सऊदी अरब के पूर्वी शहर दम्मम में एक नई शाखा खोलने जा रही है। सितंबर में शुरू होने वाली इस शाखा के लिए कंपनी को बड़ी संख्या में आवेदन मिल रहे हैं। सिविल पायलट बनने के लिए आवेदन करने वाली दलाल याशर का कहना है कि अभी तक यहां के लोग एवियेशन की पढ़ाई करने के लिए विदेश जाते थे ऐसे में महिलाओं के लिए पढ़ाई के लिए बाहर जाना तो दुश्वार था। लेकिन अब अपने देश में ही इसकी सुविधा शुरू होने से सभी को बेहद फायदा होगा। याशर ने आगे कहा कि अब वह दिन लद गए जब यहां महिलाओं को कुछ सीमित क्षेत्रों में ही काम करने की आजादी थी। अब उनके लिए हर क्षेत्र में रास्ते खुल रहे हैं। 
 
अगर आप में इच्छाशक्ति है तो आपमें योग्यता भी है। इस प्रोजक्ट के कार्यकारी निदेशक ओथमाल अल-मोउटेरी ने कहा कि यह एकेडमी 30 करोड़ डॉलर के प्रोजेक्ट का एक हिस्सा है। यहां छात्रों को एकेडमिक और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। गौरतलब है कि कुछ समय पहले सऊदी अरब में महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगे प्रतिबंध को हटाया गया था। महिलाओं पर ड्राइविंग प्रतिबंध हटाने के फैसले को पश्चिमी देशों ने काफी सराहा था। हालांकि कुछ ऐसे भी हैं जो इस तरह के प्रतिबंधों के हटाए जाने के खिलाफ मोर्चाबंद हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »