29 Mar 2024, 13:37:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जजों की नियुक्ति में दलितों को मिले आरक्षण : राम विलास पासवान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2018 10:54AM | Updated Date: Jul 21 2018 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। संसद में बहस के दौरान लोजपा नेता रामविलास पासवान ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट में उन्हें बदलाव मंजूर नहीं है। रामविलास पासवान ने अपने भाषण में कहा कि जजों की नियुक्ति में दलितों को आरक्षण मिले। एम्स पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि देशभर में 20 एम्स खोलने का फैसला लिया गया है। वहीं, पासवान ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का गलत ठहराया। पासवान ने कहा कि पीएम ने शौचालय की बात की है और देश के गरीब और पिछड़े वर्ग के हित की बात की है।
 
इससे पहले लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मोदी सरकार विरोधी गठबंधन पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि अविश्वास प्रस्ताव लाने वालों पर जनता का विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को भी एक दूसरे पर विश्वास नहीं है।राजनाथ ने कहा कि जिस नेता पर देश को विश्वास है उस पर विपक्ष को अविश्वास है।
 
लोकसभा में बोलते हुए गृह मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भावना का सम्मान किया जाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्र भारत के इतिहास पर बीजेपी ऐसी गैर कांग्रेसी पार्टी है जिसे चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला है। उन्होंने कहा कि किसी गैर कांग्रेस राजनीतिक पार्टी आजाद भारत के इतिहास में स्पष्ट बहुमत प्राप्त नहीं हुआ है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »