20 Apr 2024, 15:11:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उ. कोरिया को परिष्कृत पेट्रोलियम का निर्यात रोकना चाहता है अमेरिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2018 10:40AM | Updated Date: Jul 21 2018 10:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। रूस और चीन ने उत्तर कोरिया को परिष्कृत पेट्रोलियम का निर्यात रोकने के अमेरिकी प्रस्ताव को गुरुवार को विलंबित कर दिया। अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद समिति के सामने यह प्रस्ताव पेश किया था जिसमें उत्तर कोरिया को परिष्कृत पेट्रोलियम का निर्यात रोकने के आदेश जारी करने की मांग की गई थी। अमेरिका ने प्योंगयांग पर नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।
 
संयुक्त राष्ट्र में रूसी मिशन ने 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद को बताया कि वह इस आग्रह का परीक्षण कर इस पर विचार कर रहा है और पेट्रोलियम के अवैध निर्यात के प्रत्येक मामले से संबंधित अतिरिक्त जानकारी भी एकत्रित कर रहा है। चीन ने रूसी मिशन का समर्थन किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »