28 Mar 2024, 15:19:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में जासूसी की आरोपी मारिया बुटीना को जेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2018 12:46PM | Updated Date: Jul 20 2018 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिगटन। अमेरिका की एक अदालत ने जासूसी की आरोपी रूसी महिला मारिया बुटीना को जेल भेजने के आदेश दिए हैं। कोलंबिया शहर के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने मारिया पर रूस के लिए अमेरिका में जासूसी करने के आरोप लगाए और उसका एक फोटो भी अदालत के सामने पेश किया। फोटो में मारिया एक रेस्तरां में एक रूसी जासूस से मुलाकात करते हुए दिखाई दे रही है। इससे पहले रविवार को अमेरिका में रहने वाली 29 वर्षीय रूसी महिला मारिया बुटीना को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया था।
 
मारिया पर अमेरिकी नागरिकों के साथ संबंध विकसित कर रूसी सरकार के एजेंट के तौर पर काम करने तथा राजनीतिक समूहों में घुसपैठ की साजिश रचने के भी आरोप हैं। अमेरिकी विविद्यालय की छात्रा मारिया बुटीना बंदूक रखने के अधिकारों की वकालत करने वाले एक रूसी संगठन की संस्थापक भी है। मारिया पर रूसी सेंट्रल बैंक के एक उच्चस्तरीय अधिकारी के निर्देश पर काम करने के आरोप हैं। मारिया के फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट की गई तस्वीरों के मुताबिक उसने नेशनल राइफल एसोसिएशन की ओर से प्रायोजित कार्यक्रमों में भी भाग लिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »